{"_id":"5b6d6fc44f1c1ba03e8b6271","slug":"fir-lodged-against-seven-people-for-distrubates-wrong-papers-of-police-recruitment-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा में गलती करना पड़ा महंगा, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा में गलती करना पड़ा महंगा, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में पुलिस भर्ती की ऑफलाइन परीक्षा में गलत प्रश्रपत्र बांटने के मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव की तरफ से मिले पत्र पर मामले की रिपोर्ट थाना रिजोर में दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
19 जून को पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें रिजोर क्षेत्र के पीपीएस कॉलेज नगला खोखर परीक्षा केंद्र पर शाम की पाली का प्रश्नपत्र सुबह और सुबह की पाली का प्रश्नपत्र शाम को अभ्यर्थियों को दिया गया था।
इसकी जानकारी होने पर शासन स्तर से इस केंद्र को ब्लैक लिस्ट करते हुए परीक्षा भी निरस्त कर दी थी। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश्वर ने गलत पेपर बांटने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
पत्र में केंद्र पर मौजूद प्रधानाचार्य वेदप्रकाश, सेंटर मैनेजर टीसीएस कंपनी से सुशांत शेखर, निरीक्षक सुम्मेरसिंह, आब्जर्वर एवं परीक्षा केन्द्र इनविजिलेटर निधि, विशाल भारती, सूर्याश दीक्षित एवं वैभव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से मिले पत्र पर मामले की परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
नहीं देखा पेपर का कोड एवं कलर
पुलिस भर्ती में परीक्षा के लिए तैयार हुए पेपरों का पाली के हिसाब से अलग कोड और कलर प्रिंट किया गया था। इसके बाद भी ड्यूटी
पर तैनात किसी भी कर्मचारी और अधिकारी ने उस रंग और कोड को नहीं देखा। जिसके चलते पेपर का गलत तरीके से आंवटन किया
गया था।