फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged against Samajwadi Party Leader Of Agra

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से रेप, सपा नेता पर केस दर्ज

Sat, 11 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 11 Aug 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Samajwadi Party Leader Of Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के महिला थाना करौली में आगरा के एक सपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें शादी का झांसा देने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
महवा की रहने वाली महिला के पति की 2014 में मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि वो केला देवी दर्शन के लिए आई थी, यहां पर उसे आगरा के ककरैठा निवासी अनूप यादव मिल गया और उससे जान पहचान हो गई। 
विज्ञापन

 
अनूप ने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी। आरोप है कि अनूप उसे कई बार होटल में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद एक महिला का फोन आया, उसने खुद को अनूप की पत्नी बताया। इस पर अनूप के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। उसने अनूप से पूछा तो उसने धमकी दी और चाय से जला दिया। 


पीड़िता ने छह अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी सपा नेता है। अनूप का कहना था कि उन्हें व्यापारिक रंजिश में झूठा फंसाया गया है। उनका महिला से कोई लेनादेना नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed