{"_id":"5e7378718ebc3e768d0632d9","slug":"fir-lodged-against-guest-house-owner-for-staying-foreigners-illegally-in-mathura-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर अलर्ट के बीच गोवर्धन में बड़ी लापरवाही, धर्मशाला मालिक व प्रबंधक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर अलर्ट के बीच गोवर्धन में बड़ी लापरवाही, धर्मशाला मालिक व प्रबंधक पर मुकदमा
Fri, 20 Mar 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:46 AM IST
सार
परिक्रमा मार्ग स्थित राधा गोल्फ की आवासीय कॉलोनी में संचालित किया जा रहा था गेस्ट हाउस
15 मार्च से रुके विदेशियों की यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार की ओर से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के गोवर्धन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
गिरिराज जी के परिक्रमा मार्ग स्थित राधा गोल्फ आवासीय कॉलोनी में ब्रज दर्शन धर्मार्थ ट्रस्ट के नाम से चल रही धर्मशाला में चेकिंग के दौरान 20 विदेशी नागरिक मिले। धर्मशाला प्रबंधन द्वारा इसकी एलआईयू को नहीं दी गई थी। मामले में मालिक व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे राधा गोल्फ आवासीय कॉलोनी में धर्मशाला का निरीक्षण किया तो इसमें बने 12 में दस कमरों में 15 मार्च से विदेशी ठहरे हुए मिले।

एलआईयू को नहीं दी सूचना
विदेशियों की यात्रा दस्तावेज के लिए आगमन, प्रस्थान रजिस्टर भी नहीं मिला और न ही इसकी सूचना मालिक द्वारा एलआईयू को दी गई। बताया गया कि 500 रुपये प्रतिदिन कमरे की धनराशि वसूल की जा रही थी। इसकी रसीद भी यात्रियों को नहीं दी रही थी।
धर्मशाला के मालिक रमेश चंद अग्रवाल पुत्र नारायण दास अग्रवाल निवासी श्रीराम पैलेस ग्वालियर मध्यप्रदेश हैं, जबकि उसका प्रबंधन राम प्रकाश तिवारी पुत्र तुलसीराम निवासी विसराह विदिशा मध्यप्रदेश कर रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन लोगों का गेस्ट हाउस संचालन में न तो पर्यटन कार्यालय में पंजीकरण है और न ही किसी प्रकार के आवागमन की सूचना दी गई। इस पर आरोपी प्रबंधक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।