{"_id":"69bc6c3c1dcc8399e405bf4e","slug":"fir-lodged-against-father-and-son-for-not-depositing-insurance-instalment-after-taking-money-agra-news-c-25-1-agr1008-1014948-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रुपये लेकर जमा नहीं कीं बीमा की किस्त, पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रुपये लेकर जमा नहीं कीं बीमा की किस्त, पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Fri, 20 Mar 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पिता-पुत्र ने सहायक अध्यापिका से बीमा पाॅलिसियों की किस्त के रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने के बाद भी जमा नहीं किए। इस तरह 2.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। पाड़िता के पति ने डीसीपी सिटी से शिकायत की। लोहामंडी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है।
लोहामंडी थाना क्षेत्र के बलका बस्ती निवासी एस निपुण ने तहरीर दी थी। पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी आकांक्षा शर्मा सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना ताजगंज क्षेत्र के निखिल गार्डन-1 निवासी श्याम सुंदर शर्मा से सात बीमा पॉलिसी कराई थी। 18 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2022 तक आरोपी और उसके पुत्र आदित्य कुमार ने अपने खातों में 2.78 लाख रुपये बीमा पॉलिसियों की किस्त जमा करा लिए मगर जमा नहीं किए। लोहामंडी थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।