फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against Sri Krishna Janmabhoomi Nirman National President Dev Murari Bapu in Vrindavan

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव मुरारी बापू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Aug 2020 01:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Sri Krishna Janmabhoomi Nirman National President Dev Murari Bapu in Vrindavan
देव मुरारी बापू - फोटो : सोशल मीडिया

मथुरा में नवगठित श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर भड़काऊ भाषण दिए जाने का आरोप है। मंगलवार रात को पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


पिछले माह वृंदावन के संत देव मुरारी बापू ने श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास का गठन किया था। इसके पदाधिकारियों की घोषणा के साथ 14 राज्यों के संत, महंत और महामंडलेश्वर को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन



पिछले सप्ताह देव मुरारी बापू ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के बाद मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर मस्जिद हटाकर मंदिर निर्माण कराए जाने जैसे बयान दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भड़काऊ भाषण देने, माहौल को खराब करने के आरोप में देव मुरारी बापू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों भड़काऊ भाषण देने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed