{"_id":"5dadbdbd8ebc3e013b286ced","slug":"fir-filed-against-police-constable-for-kidnapping-girl-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बीटीसी छात्रा को उठा ले गया सिपाही, मां ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर बीटीसी छात्रा को उठा ले गया सिपाही, मां ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट
Tue, 22 Oct 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर एटा की छात्रा को अगवा कर लिया। छात्रा की मां ने आरोपी सिपाही सहित तीन के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सिपाही इटावा जनपद में तैनात है। वारदात चार दिन पहले की बताई गई है।
अपहृत छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी बीटीसी कर रही है। 18 अक्तूबर को छात्रा अपने ममेरे भाई के साथ निधौली कलां स्थित एक कॉलेज में बीटीसी प्रशिक्षण के लिए जा रही थी। इसी दौरान नगला केवल के समीप सिपाही जगपाल सिंह स्विफ्ट कार से पहुंचा। उसने तमंचे के बल पर बेटी का अपहरण कर लिया। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे।
ये भी पढ़ें- एटा: खूंखार कुत्तों ने राजमिस्त्री को नोंच नोंचकर मार डाला, शव की हालत देख सहम गए लोग

Trending Videos
बेटी के अपहरण की खबर ममेरे भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने सिपाही जगपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह, राजपाल पुत्र जिलेदार सिंह, सर्चना देवी पत्नी राजपाल सिंह निवासीगण राधा बिहार कालोनी सुनहरी नगर थाना कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सिपाही सिविल लाइन कोतवाली इटावा में तैनात है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षण सुभाष सिंह ने बताया कि बीटीसी छात्रा के अपहरण की तहरीर दी गई है। उसके आधार पर सिपाही सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें