फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fir Filed against Manager of Cafe Coffee Day outlets for embezzled in Agra

Agra: कैफे कॉफी डे के आउटलेट में मैनेजर ने किया घपला, थाना ताजगंज में दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 22 Sep 2022 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 02:44 PM IST
सार

कंपनी ने धोखाधड़ी और चौथ वसूली मांगने के आरोप में मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसको नौकरी से भी निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
Fir Filed against Manager of Cafe Coffee Day outlets for embezzled in Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित कैफे कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड आउटलेट में मैनेजर ने घपला कर दिया। कंपनी के इंटरनल ऑडिट में मामला सामने आया। कंपनी ने मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर राहुल जैरथ ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि धांधू पुरा निवासी अंकुर शर्मा कंपनी के फतेहाबाद रोड स्थित आउटलेट पर छह वर्ष से कार्य कर रहा था। आरोप लगाया कि अंकुर शर्मा मनमाने ढंग से कंपनी की साख को क्षति पहुंचा रहा था। 

विज्ञापन

ऐसे किया घपला 

इंटरनल ऑडिट में कंपनी के खातों में गड़बड़ी मिली। कंपनी की सेल की रकम अंकुर शर्मा ने व्यक्तिगत उपभोग के लिए ले ली थी। इसके साथ ही ग्राहकों से आने वाले रुपये भी निजी यूपीआई पर प्राप्त किए। जानकारी होने के बाद छह अगस्त को कंपनी ने अंकुर शर्मा को नोटिस देकर आउटलेट पर जाना प्रतिबंधित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बा भी आरोपी कंपनी के आउटलेट पर पहुंच गया। उसने दो अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर कंपनी के अधिकारियों से गालीगलौज की। 10 लाख रुपये की चौथ मांगी।  थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान के अनुसार,  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed