फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against BJP MLA's son for beating up toll employee

Agra News: टोल कर्मचारी की पिटाई में भाजपा विधायक के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Mar 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against BJP MLA's son for beating up toll employee
आगरा। थाना अछनेरा के रायभा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी की पिटाई के मामले में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़ित के भाई ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कार्रवाई न होने के विरोध में भाई के साथ कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन

शाहगंज के दोरेठा नं.1 निवासी संजय सिंह अछनेरा के रायभा टोल पर कर्मचारी हैं। पीड़ित ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह 11 बजे वह टोल पर काम कर रहे थे। तभी विधायक लिखी कार आई। कार में फास्टटैग नहीं लगा था इसलिए उन्होंने बैरियर पर कार रोक ली। अंदर से सुरेश चौधरी निकले और उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। खुद को फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक चौधरी बाबूलाल का बेटा बताते पिटाई कर दी। आरोप है कि दोबारा गाड़ी रोकने पर गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि जब वह शाम को टोल प्लाजा से अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में दो बाइक पर सवार चार लोग पीछा करने लगे और धमकाते हुए कहा कि पुलिस से शिकायत की तो दूसरे दिन अपने घर नहीं पहुंच पाओगी। पीड़ित और उसके भाई ने विधायक और उनके बेटे से जान का खतरा बताया था। एसीपी अछनेरा शैलेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया था दबाव बनाने का आरोप
पीड़ित संजय के भाई वीरू ने वीडियो जारी कर समझौता नहीं करने और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद उनके घर पर पुलिस पहुंची तो उसका वीडियो वायरल कर पुलिस से खतरा बताया था। पुलिस पर विधायक के बेटे की ओर से दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद शुक्रवार को वीडियो जारी कर दोनों भाइयों ने कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद शुक्रवार रात 11:45 बजे पुलिस ने सुरेश चौधरी पर पिटाई करने और धमकाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed