{"_id":"5b48b3544f1c1b4d748b45a5","slug":"fir-filed-against-bjp-leader-for-molesting-lady-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला टीचर से मारपीट, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला टीचर से मारपीट, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह क्षेत्र में महिला टीचर से छेड़छाड़ करने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीनू चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरोप है कि पुलिस से शिकायत किए जाने पर उनके परिवार की महिलाओं ने टीचर को घर से खींचकर पीटा। मारपीट घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
वहीं आरोपी भाजपा नेता ने अपनी गैर मौजूदगी में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट होने की बात स्वीकारी है, लेकिन छेड़छाड़ के आरोप को निराधार बताया है।

ये है मामला
बाह ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल में तैनात महिला टीचर गुरुवार सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में बीनू चौहान ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
जिसकी शिकायत उसने बाह थाने में की थी। घर लौटते ही बीनू के परिवार की आधा दर्जन महिलाओं ने उसे घर से खींचकर बेरहमी से पीटा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने घायल शिक्षिका का मेडिकल कराया था। वहीं उसे इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। मारपीट के दौरान बीनू चौहान की मां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने छेड़छाड, मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, आरोपी बीनू चौहान का कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। पीड़ित द्वारा गाली गलौज किए जाने पर परिवार की महिलाओं के साथ उनकी गैर मौजूदगी में मारपीट हुई थी। छेड़छाड़ का आरोप निराधार है।