{"_id":"5b3f85144f1c1b08278b4de4","slug":"fir-filed-against-bjp-leader-for-attempt-to-rape-dalit-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला से रेप की कोशिश, मारपीट कर कपड़े फाड़े, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित महिला से रेप की कोशिश, मारपीट कर कपड़े फाड़े, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
आगरा में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी पर दलित महिला ने रेप की कोशिश, मारपीट, धमकी देने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा।
बाह देहात मंडल के अध्यक्ष रह चुके साहबराय पुरा के रहने वाले गजेंद्र सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पद से हटा दिया गया था। अब उनके खिलाफ दलित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसका आरोप है कि गजेंद्र सिंह ने उसकी अस्मत लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर पिटाई की। कपड़े भी फाड़ डाले। चीख पुकार पर लोगों के मौके पर आने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

Trending Videos
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
बदहवाश हालत में बाह थाने पहुंची घायल में महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी बाह पर भर्ती कराया है। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। एसओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
वहीं मामले में आरोपी भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ने कहा है कि उक्त महिला की बहन की शिकायत उन्होंने की थी। राजीनामा न करने पर उन्हें फंसाया गया है।