{"_id":"6a6425b44b46dd83c1075b11","slug":"fir-filed-16-days-after-woman-died-in-subhash-bazaar-shop-collapse-over-drain-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई थी दुकान, चली गई महिला की जान; 16 दिन बाद दुकानदार और नगर निगम पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई थी दुकान, चली गई महिला की जान; 16 दिन बाद दुकानदार और नगर निगम पर केस
Sat, 25 Jul 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:25 AM IST
सार
सुभाष बाजार में नाले पर बनी दो मंजिला दुकान ढहने से महिला की मौत के मामले में 16 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका के पति ने दुकानदार और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है
विज्ञापन
सुभाष बाजार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सुभाष बाजार में दो मंजिला दुकान नाले में ढहने से महिला सिपाही की मां की दबकर माैत होने के मामले में 16 दिन बाद मंटोला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पति ने हादसे के लिए दुकानदार और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। यह भी आरोप लगाया है कि दुकान अवैध रूप से बनी थी।
विज्ञापन
नगला तेजा, सैंया निवासी केरन सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को पत्नी गंगा देवी, बेटी अनीता और धेवती अनन्या के साथ सुभाष बाजार में खरीदारी करने गई थीं। वह राधास्वामी क्लाॅथ स्टोर पर कपड़े खरीद रही थीं। दुकान के मालिक दिलीप कुंजवानी हैं। केरन ने आरोप लगाया कि दुकान अवैध रूप से नाले के पर बनाई गई थी। अचानक दो मंजिला दुकान नाले में ढह गई। इस हादसे में पत्नी, बेटी और धेवती मलबे में दब गए थे। बेटी और धेवती को लोगों ने निकाला। मगर पत्नी गंगा देवी को नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की। छठवें दिन 13 जुलाई को शव एक किलोमीटर की दूरी पर नाले में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा मामला नगर निगम और दुकानदार की लापरवाही का है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दिलीप कुंजवानी एवं अन्य के खिलाफ लापरवाही से दूसरों की जान खतरे में डालने और मौत होने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नगर निगम से रिपोर्ट ली जाएगी। यह तय किया जाएगा कि किसकी जिम्मेदारी थी। अगर अवैध रूप से दुकान बनाई गईं तो ध्यान क्यों नहीं दिया गया? जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पहले भी दर्ज हुईं प्राथमिकी
लापरवाही से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो महीने पहले भैरों बाजार स्थित एक निर्माणाधीन माॅल के बेसमेंट की खुदाई के दाैरान हादसा हुआ था। एक बैंक ढह गई थी। इस हादसे में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस वादी बनी थी। मगर एडीए ने हादसे में किसी तरह की लापरवाही नहीं पाने की रिपोर्ट दी। इस आधार पर पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी।
लापरवाही से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो महीने पहले भैरों बाजार स्थित एक निर्माणाधीन माॅल के बेसमेंट की खुदाई के दाैरान हादसा हुआ था। एक बैंक ढह गई थी। इस हादसे में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस वादी बनी थी। मगर एडीए ने हादसे में किसी तरह की लापरवाही नहीं पाने की रिपोर्ट दी। इस आधार पर पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी।