{"_id":"6a4902c6564a55e66c0f2240","slug":"fir-against-two-social-media-influencers-for-creating-objectionable-reels-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोशल मीडिया पर बनाते थे ऐसी रील, बच्चों पर भी पड़ता था गलत प्रभाव; दो इंफ्लूएंसर के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोशल मीडिया पर बनाते थे ऐसी रील, बच्चों पर भी पड़ता था गलत प्रभाव; दो इंफ्लूएंसर के खिलाफ FIR दर्ज
Sat, 04 Jul 2026 06:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:25 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील बनाने पर दो इंफ्लूएंसर पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर अश्लील और गाली-गलौज से भरे वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई। इसके बाद दो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शाहगंज थाना क्षेत्र के सेवा का नगला, बारह खंभा निवासी दीपक बाबू ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि प्रकाश कुमार अपनी इंस्टाग्राम आईडी पुनीत सुपर स्टार से फरवरी 2026 से लगातार अश्लील, फूहड़ और अभद्र भाषा वाले वीडियो रील बनाकर प्रसारित कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे वीडियो का बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही आरोप लगाया गया है कि जयपुर हाउस निवासी पीयूष मल्होत्रा अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रकाश कुमार के साथ मिलकर आपत्तिजनक कंटेंट तैयार करता है।
दोनों लाइक, व्यू और कमेंट बढ़ाकर आर्थिक लाभ कमाने के लिए वीडियो को वास्तविक घटना की तरह प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी इस संबंध में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इस बार उन्होंने संबंधित इंस्टाग्राम और फेसबुक रीलों के यूआरएल भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।