फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Against Three for Allegedly Sending Fake Complaint to CM Using Forged Signatures

UP: सीएम योगी को भेजी फर्जी शिकायत! तीन लोगों पर एफआईआर, दूसरों के नाम से बनाए गए नकली हस्ताक्षर

Fri, 12 Jun 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 10:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय को कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षरों और दूसरे लोगों की पहचान का इस्तेमाल कर शिकायत भेजने के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
FIR Against Three for Allegedly Sending Fake Complaint to CM Using Forged Signatures
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्जी शिकायत भेजने के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ थाना लोहामंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पीड़ित के ही ग्राहकों के नाम और पहचान का शिकायत में इस्तेमाल किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


जयपुर हाउस, लोहामंडी निवासी पं. नवीन शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नवीन की सोसाइटी में मनीषा विहार, शास्त्रीपुरम निवासी नवीन कुमार विद्यार्थी की बहू अप्रा शर्मा ने एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट की खरीद-बिक्री के बाद से ही वह लोग शिकायत करने लगे। आरोप है कि 26 जनवरी को नवीन शर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय एक शिकायती पत्र भेजा गया था। इसमें शिकायतकर्ता के रूप में ब्रजेश कुमार, रामवीर और दुष्यंत दीक्षित के नाम थे।
विज्ञापन


जबकि इन लोगों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। तीनों के फर्जी हस्ताक्षर बनाए। लिखावट भी बदली गई। 25 जनवरी 2026 को भी एक और शिकायती पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय कॉलोनी के सुनील कुमार पाराशर के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर भेजा गया। सुनील ने लिखित में कोई भी शिकायत न करने का दावा किया। पड़ोसी नवीन कुमार विद्यार्थी ने यह चिट्ठी लिखी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। वादी से सभी दस्तावेज मंगाए जाएंगे। शिकायत के पीछे का कारण पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed