{"_id":"601297a1436d00773a709baf","slug":"fir-against-sp-leaders-for-taking-out-tractor-rally-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा
Thu, 28 Jan 2021 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद: पुलिस से बात करते सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के जसराना में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की ओर से ट्रैक्टर रैली निकालने पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ धारा 144 और कोविड महामारी अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सपा नेता इंजीनियर सचिन यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने पैढ़त से 150 से 200 लोगों के साथ रैली ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान रैली में शामिल लोगों को सीओ प्रीती सिंह एवं कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा जसराना के नगला रामा बाईपास चौराहे पर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शिवराज सिंह यादव के साथ सुरेश यादव ने भी अपने साथियों एवं किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली। मुस्तफाबाद पर उन्हें भी रोका गया था। पुलिस ने बिना अनुमति के रैली निकालने पर एसआई तजुआ खान की तहरीर पर 25 नामजद एवं 200 से 300 अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इन नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
इंजीनियर सचिन यादव, पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव, मनोज प्रधान, सलीम, बॉबी, हरेंद्र, पवन कुमार उर्फ भूरा, गोपाल उर्फ गोपाली, पवन प्रताप, दलबीर, इंद्रपाल निवासीगण पैढ़त थाना एका, जयदान सिंह, पुष्पेंद्र, हृदेश, सतप्रकाश, बलवीर सिंह, राजन, मनोज, मुन्नेश, एवरन सिंह, सहदेव गहेरी, शिवराज सिंह एडवोकेट, हैप्पी यादव, सुरेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।