{"_id":"5c3c4e43bdec22732d01fd42","slug":"fir-against-six-people-including-bajrang-dal-leader-for-extortion-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल नेता समेत छह लोगों के खिलाफ केस, महिला से मांगी 4.50 लाख की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल नेता समेत छह लोगों के खिलाफ केस, महिला से मांगी 4.50 लाख की चौथ
Mon, 14 Jan 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बजरंग दल के नेता संजय जाट समेत छह लोगों के खिलाफ चौथ वसूली सहित चार धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफआईआर में पांच आरोपी अज्ञात भी हैं। इन पर एक महिला से चौथ मांगने का आरोप है।
पुष्पांजलि पेस-3 निवासी पारुल सिंह राठौर ने ताजगंज थाना में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। वो फतेहाबाद रोड पर किराए की बिल्डिंग में वेपर एडवांस ग्लोबल मरीन एकेडमी नाम से ट्रेनिंग सेंटर चलाती हैं। घटना 20 दिसंबर 2012 की है।
आरोप है कि बजरंग दल नेता संजय जाट, उसके साथी संजय चौबे, अंबिका चौबे, मीना सिंह दिवाकर और अन्नू ट्रेनिंग सेंटर पर आए। स्टाफ से पारुल सिंह के बारे में पूछा। जब पारुल पहुंची तो उनसे चौथ मांगी और न देने पर धमकी दी।

चौथ न देने पर दी जान से मारने की धमकी
पारुल का कहना है कि जब वो पहुंचीं तो उनसे कहा कि एक सप्ताह से 4.50 लाख रुपया मांग रहे हैं, अगर नहीं मिला तो सेंटर बंद करवा देंगे, एससी-एसटी एक्ट भी लगवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं। यह भी धमकी दी कि जान से मरवा दिया जाएगा। उधर, केस दर्ज होते ही संजय जाट ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है।
पारुल राठौर का कहना है कि संजय जाट पुलिस को लेकर पहुंचा था। उसने पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके साथ तोरा पुलिस चौकी के इंचार्ज और सिपाही थे।
पारुल राठौर का कहना है कि संजय जाट पुलिस को लेकर पहुंचा था। उसने पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके साथ तोरा पुलिस चौकी के इंचार्ज और सिपाही थे।