फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against four people including a member of the Child Welfare Committee

Agra News: बाल कल्याण समिति के सदस्य सहित चार पर प्राथमिकी

Wed, 13 May 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including a member of the Child Welfare Committee
आगरा। नाबालिग की शादी रुकवाने का दबाव बनाने के लिए एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर और बाल कल्याण समिति के सदस्य समेत 4 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की जा सकी। अब बाल कल्याण समिति भी प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नाई की मंडी के रहने वाले मुस्लिम समाज के व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने 16 वर्षीय बेटी का निकाह अपने भांजे से तय किया था। 10 मई को मंगनी की रस्म होनी थी। तभी चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर बृजेश गौतम, बाल कल्याण समिति के बेताल सिंह, चाइल्ड लाइन सहयोगी ज्योति गौतम और एक अन्य घर पर पहुंच गए। आरोप है कि बृजेश गौतम ने नाबालिग बेटी की शादी कराने पर धमकाया। उन्होंने समझाया कि अभी शादी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृजेश ने बेटी को लेकर बाल कल्याण समिति के कार्यालय आने को कहा। वह परिवार के लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे और बेटी का विवाह नहीं करने के बारे में बताया। इसके बाद बृजेश ने जेल भिजवाने का डर दिखाकर रुपयों की मांग की। एक कमरे में ले जाकर उनसे 1 लाख रुपये ले लिए और 4 लाख रुपये और मांगे। शाम 6 बजे के दोबारा पुलिस को लेकर घर आ धमके। बेटी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने पार्षद से लिखवाकर दिया कि परिवार बेटी के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। 4 लाख रुपये नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कैबिनेट मंत्री से लगाई मदद की गुहार
दहशत में आए परिवार ने मामले से कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को अवगत कराया। इसके बाद मंत्री कार्यालय से बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मोनिका सिंह से बात कर जानकारी मांगी गई। बाल कल्याण समिति मामले की जांच कर रही है।

--------------
आरोपी बोला आरोप निराधार
चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर बृजेश गौतम ने बताया कि किशोरी की शादी की सूचना मिलने पर अध्यक्ष मोनिका सिंह को जानकारी देने के लिए कॉल की थी। रुपये लेने के आरोप निराधार हैं। वह लिखित में कुछ नहीं देना चाहते थे। इस कारण शाम को दोबारा टीम के साथ गए थे। थाने की जीडी में दर्ज करवाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed