{"_id":"69aef58fa9d81c1c7407e6ae","slug":"fir-against-four-in-case-of-murder-of-youth-by-poisoning-him-with-cold-drink-agra-news-c-421-1-pin1001-3191-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर युवक की हत्या के मामले में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर युवक की हत्या के मामले में चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव वीधापुरा (बदन सिंह की ठार) में रास्ते के पुराने विवाद में युवक की कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने विसरा रिपोर्ट आने के बाद चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक मृतक रमाकांत के भाई जयराम ने आरोप लगाया था कि 17 मई 2024 की शाम गांव के ही हीरालाल और गंगी उसके भाई को बुलाकर खेत पर ले गए थे। वहां पहले से मौजूद अवधेश और भागपति ने मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान 19 मई 2024 को रमाकांत की मौत हो गई।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मानवाधिकार आयोग सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। अब विसरा परीक्षण में जहर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।