{"_id":"6a2b8ae173d332c4f305b336","slug":"fir-against-four-cops-after-court-order-in-alleged-custodial-assault-case-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दरोगा संग चार पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, थाने में महिला की बेल्ट से पिटाई; गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरोगा संग चार पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, थाने में महिला की बेल्ट से पिटाई; गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले
Fri, 12 Jun 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:58 AM IST
सार
आगरा के रुनकता निवासी सीमा सिकरवार की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद सिकंदरा थाने के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया था कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई थी, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद कोर्ट ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस महिला की पिटाई के मामले में फंस गई है। कोर्ट के कड़े रुक के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें दरोगा नीलेश शर्मा, सुरजीत सिंह, नेहा और आरक्षी सीमा को नामजद किया गया है। रुनकता की रहने वाली पीड़ित महिला सीमा सिकरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ थाने में मारपीट की गई। बेल्टों से पीटा गया। कोर्ट ने दोबारा मेडिकल कराया था। इसमें तीन चोट होने की पुष्टि हुई थी। इस आधार पर कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे।
मगर पुलिस रिवीजन में चली गई थी। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान रिवीजन खारिज कर दिया गया था। अब थाना सिकंदरा पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन