फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against five director of Gayatri Builders for Illegal possession of plot in Agra

Agra: गायत्री बिल्डर्स के निदेशक सहित पांच के खिलाफ मुकदमा, प्लॉट पर कब्जे का आरोप

Tue, 15 Nov 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

कमला नगर निवासी 75 साल की महिला ने गायत्री बिल्डर्स के निदेशक सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने प्लॉट पर कब्जे और धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
FIR against five director of Gayatri Builders for Illegal possession of plot in Agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर गायत्री बिल्डर्स के निदेशक हरिओम दीक्षित सहित पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली की रहने वाली 75 वर्षीय महिला ने प्लॉट पर कब्जे और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मामले में कमला नगर निवासी राजकुमारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। वो इस समय दिल्ली में रह रही हैं। मुकदमे में गायत्री डेवलपवेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरिओम दीक्षित, कल्याणी दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, मनहर दीक्षित, चंद्रशेखर शर्मा नामजद और 2-3 अज्ञात हैं। 
विज्ञापन


राजकुमारी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि उन्होंने 31 मार्च 2003 को रामजी सहकारी आवास समिति लिमिटेड से 350 वर्ग गज का कामर्शियल प्लॉट विमल विहार हाउसिंग स्कीम, मौजा सिकंदरा में बैनामा कर खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर धमकाया 

उन्होंने बताया कि बीमार होने की वजह से वह प्लॉट की देखरेख नहीं कर पा रही थीं। 19 जनवरी 2020 को वो प्लॉट पर आई थीं। देखा कि प्लॉट की दीवार तोड़कर गायत्री बिल्डर ने कब्जा कर लिया है। इसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। 9 फरवरी 2020 को वो फिर से प्लॉट को देखने और नापजोख करने गईं तो निदेशक और अन्य लोग आ गए। उन्होंने अभद्रता की। विरोध पर हरिओम दीक्षित ने तमंचा निकालकर धमकाया। पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। बिल्डर के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed