{"_id":"69dd37b4c9f368a76b040940","slug":"fir-against-eight-unidentified-persons-for-assaulting-tourists-agra-news-c-421-1-fsk1001-5738-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैलानियों से मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैलानियों से मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। बुलंद दरवाजा पर सेल्फी लेते समय सैलानियों के साथ रविवार को मारपीट करने के मामले में 8 अज्ञातों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फिरोजाबाद के गालिब नगर निवासी डॉ. फैजान खान ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इसके मुताबिक 12 अप्रैल को मित्र हाशिम व परिवार वालों के साथ स्मारक घूमने आए थे। बुलंद दरवाजा स्मारक पर सेल्फी ले रहे थे, तभी फड़ लगाकर सामान बेचने वालों ने आकर बदसलूकी की, विरोध करने पर मारपीट भी की। कपड़े भी फाड़ दिए। चीखपुकार सुनकर स्मारक के सुरक्षा कर्मियों ने पहुंचकर बीच बचाव किया।