{"_id":"5eedea48633e09566e5fe485","slug":"fir-against-doctor-for-beat-cms-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी ड्यूटी लगाने से बौखलाए डॉक्टर ने सीएमएस से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीआईपी ड्यूटी लगाने से बौखलाए डॉक्टर ने सीएमएस से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 20 Jun 2020 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:21 PM IST
सार
- सीएमएस ने डॉक्टर के खिलाफ शराब के नशे में धुत्त होकर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
FIR
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में वीआईपी ड्यूटी लगाने से बौखलाए डॉक्टर ने सीएमएस से अभद्रता कर दी। इससे अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। सीएमएस ने डॉक्टर के खिलाफ शराब के नशे में धुत्त होकर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामला संयुक्त चिकित्सालय का है। सीएमएस ने बताया कि एक वीआईपी हाईवे से गुजरने वाले हैं। इसके लिए डॉ. अभिषेक समेत तीन लोगों की ड्यूटी लगाई थी। सीएमएस ने डॉक्टर को ड्यूटी की जानकारी दी। सीएमएस का आरोप है कि वीआईपी ड्यूटी की जानकारी होते ही डॉ. अभिषेक आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
सीएमएस ने बताया कि शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे शराब के नशे में डॉक्टर अभिषेक उनके कमरे पर पहुंचे और दरवाजे में लात मारने लगे। जब सीएमएस कमरे से बाहर निकले तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इसके डॉक्टर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
शराब के नशे में थे डॉक्टर
सीएमएस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तौमर मौके पर पहुंचे और सीएमएस से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को आवास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डॉक्टर का मेडिकल कराया, जिसमें डॉक्टर द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई।
सीएमएस ने थाने में एक तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टर ने यह कहा
आरोपी डॉ. अभिषेक ने बताया कि वो और डॉ. कर्दम बारी-बारी से इमरजेंसी ड्यूटी करते हैं। इसके अलावा और कोई डॉक्टर इमरजेंसी नहीं कर रहा। कोविड-19 के भय के कारण वो घर नहीं जाते हैं। इसी का फायदा उठा कर उनसे मनमाना काम लिया जाता है।
इमरेंसी के बाद वीवीआईपी में ड्यूटी लगाने की जानकारी होने पर शिकायत करने सीएमएस के पास पहुंचा तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और मारपीट का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।