{"_id":"618570766e9847045e5e3a5e","slug":"fine-on-three-farmers-who-burn-stubble-mainpuri-news-agr51369506","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वाले तीन किसानों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वाले तीन किसानों पर जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किसानों को लगातार पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी पराली जलाने वाले तीन किसानों पर तहसीलदार सदर ने जुर्माना लगाया है। लेखपाल की रिपोर्ट पर शुक्रवार को ये कार्रवाई की गई है।
तहसील सदर के गांव कुचेला में तीन किसानों द्वारा पराली जलाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल श्याम गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार गांव कुचेला निवासी शराफत पुत्र अलाउद्दीन, बालिस्टर पुत्र राजपाल और बैजनाथ पुत्र चुन्नी ने अपने खेतों में पराली जलाई।
लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार सदर राजकुमार भारती ने तीनों किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं शुक्रवार को तहसीलदार ने कुचेला, बड़ागांव और भागपुरा पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है बल्कि मित्र कीट मरने से उर्वरता भी कम होती है। इसके साथ ही उन्होंने पराली जलाने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी बताया। इस दौरान आरआई महेश तोमर, दयाराम शाक्य, लेखपाल श्याम गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।