फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fine of more than Rs 13 lakh imposed on excessive sand mining

Agra News: अधिक बालू का खनन पर 13 लाख से अधिक का अर्थदंड लगाया

Sat, 03 Aug 2024 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fine of more than Rs 13 lakh imposed on excessive sand mining
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र में अनुमति से अधिक बालू का खनन करने पर एडीएम राकेश पटेल ने अनुज्ञापी पर 1316250 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है। अर्थदंड आरोपित करके एडीएम ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न दिए जाने पर जुर्माने की राशि की वसूली की जाएगी।एडीएम राकेश पटेल ने बताया कि खनिज अनुभाग के द्वारा 15 जून को दो माह के लिए 15 हजार घन मीटर की बालू खनन की अनुमति जिलाधिकारी ने दी थी। बाद में 19 जुलाई को खनन अनुमति समय पूरा होने के बाद निरस्त कर दी, लेकिन समय अवधि समाप्त होने के बाद भी अनुज्ञापी सुरजेंद्र निवासी नगला तिलक तहसील पटियाली ने 3375 घन मीटर बालू का अधिक खनन कर लिया। खनिज विभाग ने अतिरिक्त बालू खनन का निर्धारण किया है। बालू खनन का वास्तविक खनिज मूल्य के अलावा अर्थदंड आरोपित किया है। कुल अर्थदंड 1316250 रुपये का है। एडीएम ने बताया कि तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर अर्थदंड की धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed