{"_id":"6a5d3c7011d23e30bc011e0d","slug":"find-and-bring-back-the-mayor-mla-or-councilor-and-get-a-reward-of-500-agra-news-c-25-1-agr1070-1112897-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेयर, विधायक, पार्षद को ढूंढ़कर लाओ, 500 का इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेयर, विधायक, पार्षद को ढूंढ़कर लाओ, 500 का इनाम पाओ
Mon, 20 Jul 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
आगरा। लंगड़े की चौकी, जगदीशपुरा, भीमनगर में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन के बाद राजपुर चुंगी के गुरु गोविंद नगर में क्षेत्रीय लोगों ने बैनर और पोस्टर लगा दिए। इन पर लिखवा दिया कि मेयर, विधायक और पार्षद को ढूंढ़कर लाओ, 500 रुपये का इनाम पाओ। इन पोस्टर, बैनरों को लेकर क्षेत्रीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि जब से तीनों जीतकर गए, तब से अब तक देखे ही नहीं हैं। गलियां टूटी हैं तो नाली का गंदा पानी भर रहा है।
सफाई, जलभराव और सड़क की समस्या से परेशान गुरु गोविंद सिंह नगर, राजपुर चुंगी के लोगों ने रविवार को पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। गलियों और सड़कों पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के गायब हो जाने के पोस्टर लगाए और तलाशकर लाने वालों को 500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं गीता देवी, मीरा ने कहा कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि इलाके की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे। उन्हें चुनाव जीतने के बाद देखा ही नहीं है। उनके बच्चे गंदे पानी से निकलकर सुबह स्कूल जा रहे हैं, वहीं बारिश में हालात और खराब हो गए हैं। बच्चों के साथ बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़ी मेहनत से उन्होंने अपना घर बनाया लेकिन टूटी गलियों और जलभराव की समस्या के कारण परेशान हैं। मेयर, विधायक और पार्षद उनकी किसी समस्या को दूर नहीं कर रहे हैं।
दिक्कत है तो मकान बेचकर चले जाओ
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने पर उन्हें कहा गया कि मकान बेचकर कहीं और चले जाओ। इससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क, गली और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो जनप्रतिनिधियों के घर पर ही जाकर घेराव करेंगे।
विज्ञापन
- क्षेत्र की महिलाएं और लोग मेरे पास आए थे। मैंने उन्हें तीन माह में सीसी की सड़क बनाने का वायदा किया है। अभी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगे हैं जो टूट गए हैं और खुदाई के कारण ऊंचे-नीचे हो गए हैं। लोगों से बैनर हटाने को कहा है।
- फूलप्यारी, पार्षद