{"_id":"5d5ac8068ebc3e89c46dc357","slug":"financier-murder-at-jalesar-agra-road-in-etah-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस के सामने से फरार हो गए हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस के सामने से फरार हो गए हत्यारोपी
Mon, 19 Aug 2019 09:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जलेसर थाना क्षेत्र के जलेसर-आगरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि फाइनेंसर के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटनास्थल के पास खड़ी डायल-100 पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग गए।
थाना क्षेत्र के गांव टिपरिया निवासी प्रमोद यादव पुत्र रामनारायण फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। बताया जाता है कि वह सोमवार शाम को जलेसर से अपने पिता के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। इस दौरान जलेसर-आगरा मार्ग पर गांव छोंकर के बंबे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंसर प्रमोद को गोली मार दी।
गोली लगते ही प्रमोद की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता रामनारायण बाइक से गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर खड़ी डायल-100 पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पिता रामनारायण को सीएचसी में भर्ती कराया। हत्या की वजह जमीन के विवाद को लेकर बताई जा रही है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।