फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Financial crisis: Furniture trader killed himself by train

आर्थिक तंगी : फर्नीचर व्यापारी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
सार

आर्थिक तंगी से परेशान फर्नीचर व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।परिजन के मुताबिक काफी समय से उसका फर्नीचर का काम ठीक नहीं चल रहा था।

विज्ञापन
Financial crisis: Furniture trader killed himself by train

विस्तार

टूंडला। आर्थिक तंगी से परेशान फर्नीचर व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। आगरा के थाना एत्मादपुर के मोहल्ला सतौली निवासी करीब साजिद (40) एत्मादपुर में फर्नीचर का व्यापार करता था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। 12 साल पहले उसकी शादी इटावा निवासी रोशनी के साथ हुई थी। सबसे बड़ा नौ वर्षीय बेटा है। इसके बाद दो बेटियां हैं। परिजन के मुताबिक काफी समय से उसका फर्नीचर का काम ठीक नहीं चल रहा था। इससे वह आर्थिक रूप से परेशान था। वह अक्सर कहीं चले जाने की बातें करता था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे करीब वह खाना खाने के बाद थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें एफएच मेडिकल कॉलेज के निकट ट्रेन से कटने की जानकारी दी। परिजन के मुताबिक उन्हें नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed