फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Financial burden on people due to monkeys in Agra

यूपी के इस शहर में बंदरों ने बिगाड़ा लोगों के घर का बजट

Fri, 25 May 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 May 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
 Financial burden on people due to monkeys in Agra
बंदरों के आंतक से बचने के लिए घर के बाहर बांध रखा लंगूर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शहरवासियों की नाक में दम कर देने वाले उत्पाती बंदर घर का बजट भी बिगाड़ रहे हैं। आसमान छूती महंगाई के इस दौर में लोग बंदरों के हमले से बचने के लिए हर महीने 12 से 15 हजार रुपये खर्च करने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन


यह पैसा देने पड़ता है लंगूर के किराए का। शहर की 20 से अधिक कॉलोनियों में लंगूर रखे गए हैं बंदरों से बचने के लिए। इन दिनों लंगूरों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि आसानी से मिल भी नहीं रहे।
विज्ञापन


आवास विकास, शास्त्रीपुरम, गजानन नगर में लंगूर बंधे देखे जा सकते हैं। सुभाष पार्क के सामने बैंक कालोनी में विजिलेंस के आफिस के बराबर में भी पेड़ से लंगूर बंधा नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 Financial burden on people due to monkeys in Agra
बंदरों को घर में घुसने से रोकने के लिए लगाई गई जाली - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर, बल्केश्वर, शाह गंज में भी लोग किराए पर लंगूर ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं। दिल्ली रोड पर कई जूता फैक्ट्री में गेट पर ही लंगूर बैठे रहते हैं। इन्हें भी बंदरों के हमले से बचाव के लिए रखा गया है। 

किनारी बाजार के राजकुमार गर्ग का कहना है कि उन्हें भी अपने घर किराए पर लंगूर रखना पड़ा। तीन पड़ोसियों के साथ मिलकर किराया दिया। तब 15 दिन के लिए लंगूर मिला था सात हजार रुपये में।

पुलिस लाइन में दो लंगूर रखे गए हैं। पिछले दिनों एसएसपी दफ्तर में बंदरों ने महत्वपूर्ण फाइलें फाड़ दी थी। फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया था। तब यहां भी लंगूर रखा गया।

दिल्ली से खरीदकर ला रहे लंगूर 

लंगूर किराए पर देने वाले विजय का कहना है कि शहर में इन दिनों 50 लंगूर किराए पर चल रहे हैं। किराए दोनों का मिलाकर लिया जाता है लंगूर का और उसे संभालने के लिए रखे गए कर्मचारी है। 

यह 400 से 500 रुपये रोज है। दिल्ली से पालतू लंगूर खरीदकर लाए जा रहे हैं। वहां 20 से 25 हजार में एक लंगूर मिलता है।

पुराने शहर में फुलट्टी, किनारी बाजार, रावतवाड़ा में काफी लोगों अपने मकानों को लोहे की जाली से कवर करा लिया है। इसमें 50 हजार से दो लाख तक खर्च आता है। यह सब बंदरों से बचने के लिए किया जा रहा है।

जिस तरह ताजमहल में बंदर सैलानियों पर हमले कर रहे हैं, उसे देखकर लोग मांग कर रहे हैं कि ताज में भी लंगूर रखे जाएं। इन्हें बांधकर रखा जाएगा तो सैलानियों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। इनके डर से बंदर भी नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed