{"_id":"5d5bfab98ebc3e89e02555f1","slug":"finance-worker-shotdead-and-loot-cash-at-sikandra-police-station-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः दिनदहाड़े युवक की गोलीमारकर हत्या, लूटपाट कर भाग गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः दिनदहाड़े युवक की गोलीमारकर हत्या, लूटपाट कर भाग गए बदमाश
Wed, 21 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रूपेंद्र शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुनकता के पास मंगरौल जाट गांव में बदमाशों ने मंगलवार दोपहर एक बजे फाइनेंस कर्मी रुपेन्द्र शर्मा (27) की हत्या कर एक लाख रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिए। रुपेंद्र वसूली कर कंपनी के संजय प्लेस स्थित दफ्तर आ रहे थे। गोली उनके सीने पर मारी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रुपेंद्र शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद मूल रूप से फतेहपुर सीकरी के गांव जाजऊ के थे। फिलहाल रुनकता में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में कर्मचारी थे।
दफ्तर से लोन की किस्तों की वसूली के लिए निकले थे। दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि मंगरौल जाट में सुनसान रहने वाले रास्ते पर उनकी लाश पड़ी है। उन्हें सीने पर एक गोली मारी गई थी। पास में ही उनकी बाइक और हेलमेट पड़े थे। मौका ए वारदात पर पैरों के घिसटने के निशान देखकर लग रहा था कि उन्होंने बदमाशों का विरोध किया हो।

रुपेन्द्र के परिवारीजनों का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। न ही उनकी किसी से रंजिश है। सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।