फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finance Minister Suresh Khanna inaugurated several projects

UP: 'यूपी के प्रति बदल रही देश और दुनिया की धारणा...', वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आगरा को दी ये साैगात

Mon, 30 Jun 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 30 Jun 2025 09:21 PM IST
सार

आगरा में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पेंशन कक्ष, सीसी सड़क, सोलर प्लांट व अन्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 
 

विज्ञापन
Finance Minister Suresh Khanna inaugurated several projects
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति से उत्तर प्रदेश के प्रति देश और दुनिया की धारणा बदल रही है। 25 करोड़ लोग खुशहाल बनें। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें सूबे के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के कोषागार में वित्त मंत्री ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में 1 लाख करोड़ का निर्यात था। अब वह बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंकिंग कारोबार पिछले 8 साल में 12.75 लाख करोड़ से बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन


जीएसटी में वृद्धि हो रही है। आर्थिक स्थिति प्रदेश की खुशहाली का पैमाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए संकल्पित हैं। दोपहर करीब 3 बजे वित्त मंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पेंशन कक्ष, सीसी सड़क, सोलर प्लांट व अन्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कोषागार में 14.62 लाख रुपये से पेंशन कक्ष, 12.35 लाख रुपये से शिक्षा पेंशन अनुभाग, 19.60 लाख रुपये से सिविल पेंशन अनुभाग और 7.84 लाख रुपये से सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने 46 लाख रुपये से निर्माणाधीन रिकॉर्ड रूम का शिलान्यास किया। इस दौरान मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed