Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finance employee stripped beaten locked in toilet Police arrest two accused

UP: कपड़े उतरवा दिए, शौचालय में किया बंद...फिर फाइनेंस कर्मी को बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 07:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 07:41 PM IST
सार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में वेतन मांगने पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को संचालक ने अपने साथियों के साथ शौचालय में निर्वस्त्र कर पीटा। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Finance employee stripped beaten locked in toilet Police arrest two accused
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में वेतन मांगने पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और उसके कर्मचारियों द्वारा फिरोजाबाद निवासी कर्मचारी को शौचालय में बंद कर डंडों से पीटकर मरणासन्न करने के मामले में पुलिस ने मैनेजर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिसा। प्राथमिकी की धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग की धारा में न्यायालय भेजा। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। भागे हुए अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पीड़ित वैभव चौहान के पिता अशोक कुमार चौहान, निवासी टापा खुर्द, थाना उत्तर,फिरोजाबाद, ने थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उनका पुत्र वैभव चौहान बरौली अहीर, शमशाबाद रोड स्थित पीवोटल मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। 30 दिसंबर 2025 को वैभव फिरोजाबाद से आगरा अपने वेतन के भुगतान के लिए कंपनी कार्यालय गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मैनेजर विपिन भदौरियां और कर्मचारी सौरभ चौहान व रामनरेश ने वेतन देने से मना करते हुए उसे जबरन बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में बने शौचालय में ले जाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बुरी तरह पीटा। देर रात करीब 10 बजे वैभव गंभीर घायल अवस्था में घर पहुंचा, उसकी हालत मरणासन्न थी। होश में आने पर उसने पूरी घटना परिजनों को बताई थी।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी मैनेजर विपिन भदौरिया और सौरभ चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दोनों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया। न्यायालय ने दोनों के कृत्य को देखते हुए दोनों को जेल भेजा है। भागे हुए रामनरेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed