फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finance employee beaten up for demanding salary, two arrested.

Agra News: वेतन मांगने पर फाइनेंस कर्मी की पिटाई, दो गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Finance employee beaten up for demanding salary, two arrested.
मैनेजर और उसके साथियों की पिटाई से युवक के पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं।
आगरा। थाना एकता क्षेत्र में वेतन मांगने पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और उसके कर्मचारियों ने फिरोजाबाद निवासी कर्मचारी को शौचालय में बंद कर डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मैनेजर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी की धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग की धारा में न्यायालय भेजा, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीड़ित वैभव चौहान के पिता अशोक कुमार चौहान, निवासी टापा खुर्द, थाना उत्तर, फिरोजाबाद ने थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उनका पुत्र वैभव चौहान बरौली अहीर, शमशाबाद रोड स्थित पीवोटल मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। 30 दिसंबर 2025 को वैभव फिरोजाबाद से आगरा अपने वेतन के भुगतान के लिए कंपनी कार्यालय गया था। वहां मैनेजर विपिन भदौरिया और कर्मचारी सौरभ चौहान व रामनरेश ने वेतन देने से मना करते हुए उसे जबरन बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में बने शौचालय में ले जाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बुरी तरह से पीटा। देर रात करीब 10 बजे वैभव गंभीर घायल अवस्था में घर पहुंचा, उसकी हालत मरणासन्न थी। होश में आने पर उसने पूरी घटना परिजन को बताई थी। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी मैनेजर विपिन भदौरिया और सौरभ चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को दोनों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा दिया है। फरार रामनरेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed