फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finalists decided after more than two hundred matches.

Agra News: दो सौ से अधिक मुकाबलों के बाद तय हुए फाइनलिस्ट

Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Finalists decided after more than two hundred matches.
बैडमिंटन खेलती ​खिलाड़ी
आगरा। 63वीं अशर्फी लाल अरुण कुमार मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले खेले गए। दिनभर चले 200 से अधिक मुकाबलों के बाद कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बालक अंडर-11 एकल में दिव्य और अथर्व, अंडर-13 में रॉबिन और श्रेष्ठ, अंडर-15 में रॉबिन और अंकुर, अंडर-17 में अंकुर और शुभम, अंडर-19 में पंकज और सुमित्र फाइनल में पहुंचे। पुरुष एकल के फाइनल में सौरभ और सुमित आमने-सामने होंगे। वहीं बालिका अंडर-11 में ऋक्षिता और गौरवी, अंडर-13 में आप्या और आयुषी, अंडर-17 में कुहू और संगमित्रा और अंडर-19 में कुहू गौतम और संघमित्रा गौतम ने फाइनल में जगह बनाई। महिला एकल के फाइनल में भी कुहू गौतम और संघमित्रा गौतम का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अमित उपाध्याय, मयंक कपूर, अनुज कपूर, नंदकिशोर राजू, आयुष पांडेय, आदित्य गौर, हरेंद्र कुमार, नीतीश तिवारी एवं अनुभव रहे। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, पवन मंगल, संरक्षक एस. तरकर, नंदी रावत, निश्चल जैन, अतुल शर्मा, ऋषभ शर्मा, निधि जैन, शिवांग जैन, प्रज्ञा जैन, विशाल सक्सेना, मयंक कपूर, हार्दिक पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed