{"_id":"69d81bc1992c03a1cf0bcf11","slug":"final-publication-of-voter-list-will-be-available-today-at-booths-till-17th-agra-news-c-25-1-agr1067-1030813-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, 17 तक बूथों पर देख सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, 17 तक बूथों पर देख सकेंगे
विज्ञापन
आगरा। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी शुक्रवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। यह सूची अब आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 10 से 17 अप्रैल तक सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। कोई भी नागरिक अपने निकटतम बूथ पर जाकर सूची को देख सकेगा। साथ ही अपने नाम, पते या अन्य विवरण की जांच कर सकेगा। अगर सूची में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो मतदाता 15 दिन में डीएम के समक्ष अपील कर सकेंगे। डीएम के निर्णय से संतुष्ट न होने पर 30 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां भी अपील कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- --
सूची में जरूर देखें अपना नाम
एत्मादपुर, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा क्षेत्रों की संशोधित सूचियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में चस्पा की जाएंगी। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम सूची में अवश्य चेक कर लें।