{"_id":"59aa9a7e4f1c1b41738b4d6e","slug":"final-list-of-new-ministers-of-modi-cabinet-has-been-prepared-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के साथ बैठक में ही शाह ने फाइनल कर लिए थे नए मंत्रियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के साथ बैठक में ही शाह ने फाइनल कर लिए थे नए मंत्रियों के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में होने वाले फेरबदल को लेकर केशवधाम में भी घंटों चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि जो नए मंत्री बनाए जाने हैं उनके नामों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच गहन मंत्रणा हुई है। संघ से जुड़े कुछ सांसदों को भी सूची में शामिल कराया गया है।
बता दें कि मोदी कैबिनेट का फेरबदल रविवार को होने जा रहा है। माना जा रहा है कि 12 मंत्रियों की छुट्टी होगी। कई नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। क्योंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल केशव धाम में थे, लिहाजा मंत्रिमंडल को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ भी चर्चा की गई।
सरकार जिन लोगों को मंत्री बनाना तय कर चुकी थी उनके नाम पर भी यहां मंथन हुआ। बताया जाता है कि सूची में कुछ नाम संघ से जुड़े सांसदों के भी शामिल कराए गए हैं। इन्हें मंत्री बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हामी भी भर दी थी। जबकि संघ प्रमुख ने ऐसे मंत्रियों को हटाने की भी मांग की है जो जनता के बीच जाकर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पब्लिक के बीच उनकी आम शोहरात ठीक नहीं है। बताया जाता है कि मंत्रीमंडल के विस्तार को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और महामंत्री संगठन रामलाल शनिवार की सुबह को ही वृंदावन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।