{"_id":"5e1a111f8ebc3e87c80fbb70","slug":"film-director-karan-johar-visits-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर ने किया ताजमहल का दीदार, तलाश रहे अपनी अगली फिल्म की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करण जौहर ने किया ताजमहल का दीदार, तलाश रहे अपनी अगली फिल्म की लोकेशन
Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में टीम के साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वो इन दिनों ब्रज में अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन तलाशने में जुटे हुए हैं। इससे पहले करण जौहर फतेहपुर सीकरी और मथुरा-वृंदावन में कई स्थलों को देख चुके हैं।
ब्रज प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को करण जौहर अपनी टीम के साथ आगरा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। यहां करीब डेढ़ घंटे तक करण जौहर ने ताजमहल का भ्रमण किया। उनके साथ आई टीम ने ताज पर हर एंगल से तस्वीरें खींची।
इसके बाद करण जौहर सिकंदरा स्मारक के लिए रवाना हो गए। यहां भी वो काफी देर तक रुके। उन्होंने स्मारक का भ्रमण करने के साथ फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन का अवलोकन भी किया। इस दौरान पर्यटकों ने करण जौहर के साथ सेल्फी की खिंचवाई।

इससे पूर्व बृहस्पतिवार को करण जौहर ने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेक चादर गुलपोशी की। इसके बाद जोधाबाई महल, बुलंद दरवाजा, दीवान ए खास, पंचमहल, ख्वाबगाह, वीरबल समेत अन्य स्मारकों को निहारा। शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन में कई स्थलों को देखा।
बता दें कि करण जौहर ने रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नींव रखी थी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग कहां होगी, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।