फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Film actress Karisma Kapoor reached Agra and visited Taj Mahal

अदाकारा करिश्मा कपूर पहुंची आगरा: ताजमहल का किया दीदार, उनसे मिलने को उत्साहित दिखे फैन

Mon, 09 Oct 2023 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 08:00 PM IST
सार

फिल्मी अदाकारा करिश्मा कपूर आगरा पहुंची। यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। उनसे मिलने को उनके फैन उत्साहित दिखे। 
 

विज्ञापन
Film actress Karisma Kapoor reached Agra and visited Taj Mahal
अदाकारा करिश्मा कपूर पहुंची आगरा: ताजमहल का किया दीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में सोमवार को फिल्म अदाकारा करिश्मा कपूर पहुंची। यहां उन्होंने ताज का दीदार किया। अपनी पसंदीदा अदाकारा को अपने बीच देखकर उनके फैन्स उत्साहित दिखे। उनके मिलने के लिए फैन्स की भीड़ लग गई। लोग उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे।

विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर शाम करीब 4:30 बजे ताज पहुंचीं। उन्होंने ताज के पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीआईएसएफ और पर्यटन पुलिस के जवान उनके आसपास मौजूद रहे। उन्हें देखकर उनके चाहने वालों ने करिश्मा-करिश्मा की आवाज से ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने ताज के ठीक सामने उद्यान में लगी बेंच पर बैठकर फोटोशूट कराया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को पर्यटकों की भीड़ लग गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें अलग किया। यहां वह करीब 45 मिनट तक रुकीं। इसके बाद वह निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed