फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   File businessman's son died 27 days before wedding missing three days ago dead body found on the highway

यूपी: शादी से 27 दिन पहले फाइल व्यापारी के बेटे की मौत, तीन दिन पहले हुआ था लापता; हाईवे पर मिली लाश

Fri, 05 Jan 2024 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 12:06 AM IST
सार

फाइल व्यापारी के लापता पुत्र का शव हाईवे पर मिला। वो 31 दिसंबर को दुकान से निकला था। उसके बाद घर लौटकर नहीं आया। उसकी 30 जनवरी को शादी होनी थी। उससे पहले मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।

 

विज्ञापन
File businessman's son died 27 days before wedding missing three days ago dead body found on the highway
आकाश का फाइल फोटो और थाने पहुंचे उसके पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले फाइल व्यापारी संजीव अग्रवाल के इकलौते बेटे आकाश अग्रवाल (29) का बुधवार सुबह हाईवे पर अरतौनी के पास शव मिला। वह 31 दिसंबर की दोपहर से लापता था। परिजन के साथ पुलिस भी तलाश कर रही थी। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को हादसा मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, सेहरा बंधने से पहले बेटे की अर्थी उठने से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन

 

आकाश 31 दिसंबर को दुकान से स्कूटी लेकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं आए। पिता संजीव ने तलाश की। मोबाइल फोन भी बंद हो गया। 1 जनवरी को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह 6 बजे हाईवे पर अरतौनी के पास युवक का शव मिला। सिकंदरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस के ग्रुप पर शेयर किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने परिजन के साथ मृतक की पहचान आकाश के रूप में कर ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। मृतक के सिर में चोट लगी थी। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। घटना वाले दिन हाईवे पर कोहरा भी था। इससे किसी वाहन की चपेट में आ गए। हालांकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
रैन बसेरे में गुजारी रात, गुरुद्वारा में भी रुका आकाश
 
विज्ञापन

थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह चंदेल ने बताया कि आकाश की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। 31 दिसंबर को वह सेठ गली से निकलने के बाद कसेरट बाजार गया। इसके बाद घटिया आजम खां पहुंचा। वहां से भगवान टाकीज चला गया। रात में गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचा। लंगर भी खाया। इसके बाद 1 जनवरी को भी पहुंचा। 2 जनवरी को वह न्यू आगरा थाना के सामने पैदल दिखा। इसके साथ ही खंदारी फ्लाईओवर के पास घूमता नजर आया। वह हलवाई की दुकान पर दो घंटे रुका था। इसके बाद रैन बसेरे के बाहर चला गया। वहां भी 5 घंटे तक रुकने के बाद रात दो बजे कहीं चला गया था।

30 जनवरी को होनी थी शादी
पिता संजीव अग्रवाल ने बताया कि बेटे आकाश का रिश्ता तय हो चुका था। कमला नगर निवासी युवती से 30 जनवरी को शादी थी। बेटे के साथ क्या हुआ? वह नहीं जानते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी। बेटे की स्कूटी, मोबाइल फोन और चश्मा नहीं मिला है। पुलिस इनकी तलाश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed