{"_id":"66041f89d5f58aaeb1049693","slug":"fighting-between-two-parties-in-village-harnagarpur-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115010-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव हरनागरपुर में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव हरनागरपुर में दो पक्षों में मारपीट
Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
गांव हरनागरपुर में दो पक्षों में मारपीट
पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव हरनागरपुर में मंगलवार की रात दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित अन्य लोग घायल हो गए। दोनों ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव हरनागरपुर में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष से सुमन देवी ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात गांव के राजीव, केशव, धनवेश सिंह, सनी, शिवम और धर्मेंद्र शराब के नशे में धुत होकर उनके घर आए। आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो उन्हें लाठी-डंंडे से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आने पर उनकी जान बच सकी। दूसरे पक्ष से शिववीर सिंह ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात को वह घर जा रहे थे। तभी गांव के शिवम सिंह, राजीव, केशव, धनवेश ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।