फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting and firing over buffalo tying in Kasganj, inspector hit by shrapnel

Agra News: कासगंज में भैंस बांधने को लेकर मारपीट व फायरिंग, दरोगा को लगे छर्रे

Thu, 04 Jan 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing over buffalo tying in Kasganj, inspector hit by shrapnel
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला नरपत में बुधवार को भैंस बांधने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और गोली चल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग की गई जिसमें दरोगा हरिभान सिंह राठौर छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गंजडुंडवारा के एक अस्पताल पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया। सूचना पर एसपी सौरभ दीक्षित कई थानों की पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए।पुलिस को नगला नरपत में बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे आमोद और इंद्रपाल के पक्षों में पशुओं और जमीन के विवाद को लेकर संघर्ष की सूचना मिली। इंद्रपाल के पक्ष की भैंस आमोद के पक्ष वालों ने बांध ली थी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। सूचना पर मौके पर दरोगा पहुंचे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान दरोगा कॉलर बोन में छर्रे लगने से घायल हो गए। अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक देर रात को मौके पर निरीक्षण कर रहे थे। सीओ विजय सिंह राणा भी मौके पर थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed