फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight over not giving way to tractor-trolley, ration dealer killed by hitting with brick

UP: कासगंज में दो पक्षों में भीषण पथराव, राशन डीलर की मौत...कई लोग हुए घायल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 21 Apr 2025 10:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 21 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान पथराव हो गया। इस दौरान राशन डीलर की ईंट लगने से मौत हो गई। पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। 

 

विज्ञापन
Fight over not giving way to tractor-trolley, ration dealer killed by hitting with brick
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में शादी समारोह के दौरान गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में झगड़ा और पथराव हुआ। इस दौरान ईंट मारकर एक राशन डीलर की हत्या कर दी गई। दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


यहां की है घटना
मामला सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला कोठी का है। मृतक की पहचान तेज सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र अतुल की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को राशन डीलर के शव का पोस्टमार्टम कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो उठे और सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पौन घंटे तक मार्ग जाम रहा, जिससे बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जमकर हुआ पथराव
गांव नगला कोठी निवासी भारत सिंह अपने भाई राशन डीलर तेज सिंह और भतीजे प्रेमपाल के साथ रात नौ बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर घर लेकर आ रहे थे। गांव में रमेश चंद्र यादव पुत्र इंद्र सिंह के घर पर बेटे की शादी का समारोह चल रहा था। आरोप है कि शादी समारोह स्थल से ट्रैक्टर-ट्राॅली को निकालने के लिए राशन डीलर तेज सिंह ने रास्ता मांगा तो हृदेश, शिवम, सुखवीर, सरवेंद्र, अवधेश, जीतेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। 

ये भी पढ़ें -  यूपी का सियासी विश्लेषण: आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे को दे रही धार, सपा बिछा रही जातियों की बिसात...


 

कई लोग हुए घायल
इसमें तेज सिंह के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेमपाल व भारत को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रजमऊ अस्पताल भेज दिया। सूचना पर सीओ पटियाली राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। रजमऊ से तेज सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed