फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight on road after collision between truck and roadways bus

Agra: ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, राहगीरों की जुट गई भीड़

Sat, 17 May 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 May 2025 11:00 PM IST
सार

आगरा में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर होने के बाद बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। ये देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। बाद में लोगों के बीच-बचाव कराने पर मामला शांत हो सका। 

विज्ञापन
fight on road after collision between truck and roadways bus
सड़क पर मारपीट करते युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे अवैध बस अड्डा बना चुका है। शनिवार को ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर होने पर दोनों चालकों में सड़क पर लात-घूंसे चले। इससे जाम भी लग गया। यात्रियों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। सिकंदरा की तरफ से एक ट्रक आ रहा था, उसके पीछे इटावा डिपो की बस भी। फ्लाईओवर के पास बस चालक ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों चालकों में विवाद होने लगा। सड़क पर दोनों चालकों में लात-घूंसे चलने लगे। करीब 20 मिनट तक झगड़ा चला। बस में बैठे यात्री गर्मी में परेशान हुए, जाम भी लगा।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे सुबह से रात तक रोडवेज और प्राइवेट बसें खड़ी रहती हैं। कई बार परिवहन अधिकारी कार्रवाई करने का दावा कर चुके हैं। इसके बाद भी बस चालक और परिचालक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed