{"_id":"5f527ea78ebc3e81b65b3629","slug":"fight-kasganj-news-agr457846845","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी को बुलाने गए चाचा पर बोला हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी को बुलाने गए चाचा पर बोला हमला, घायल
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला डालचंद में 3 दिन पूर्व अपनी भतीजी को बुलाने गए चाचा पर भतीजी के पति व अन्य ससुरालीजनों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
शिवकुमार (52) निवासी निवासी पिलुआ जनपद एटा 1 सितंबर को अपनी भतीजी गीता को बुलाने नगला डालचंद गए थे। भतीजी के ससुरालीजनों ने उसे भेजने से मना कर दिया। इसी बात पर चाचा और ससुरालीजनों में कहासुनी हो गई। बाद में चाचा पर हमला कर दिया।
इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। लहूलुहान अवस्था में उन्हें चिकित्सालय लाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में पीड़िते के बेटे गंगा प्रसाद ने आरोपी पति राधेश्याम व अन्य ससुराली जन लोचन सिंह ,हरि सिंह एवं चंदन देवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।