{"_id":"5ef4d34e8ebc3e432a62b74d","slug":"fight-kasganj-news-agr4477358191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिढ़पुरा में दुकान निर्माण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष के परिजन आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिढ़पुरा में दुकान निर्माण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष के परिजन आमने सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा में मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कामिनी गुप्ता के परिवार के लोग दुकान निर्माण को लेकर भिड़ गए। पुरे कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
नगर पंचायत की ओर से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा। दावा है कि यह निर्माण पंचायत की जमीन पर हो रहा है। लेकिन पूर्व अध्यक्ष के परिवार के श्याम सुंदर गुप्ता और लोकेंद्र गुप्ता का आरोप है दुकानों का निर्माण अवैध रूप से कराया जा रहा है। न शासन से कोई अनुमति ली है और न ही लोक निर्माण विभाग से।
जिस स्थान पर निर्माण हो रहा है वह भूमि लोकेंद्र गुप्ता व अन्य लोगो की है। उनके नाम खतौनी में दर्ज है। दोनो ओर से प्रशासन को शिकायत की है, प्रशासन की टीम ने मौके पर नाप जोख की। इसके बावजूद शिकायतकर्ता संतुष्ट नही हुए। अभी पटियाली तहसील प्रशासन जांच कर रहा है। लोकेंद्र गुप्ता की ओर से मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की गई है। दोनो पक्ष एक दूसरे के दावे को गलत बता रहे हैं। पूरे कस्बे में यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर जमीन की नाप तौल कराई गई है, रिपोर्ट तैयार की जा रही है यह भूमि बंजर की है। अन्य बिंदुओ पर भी जांच हो रही है। -शिव कुमार एस डी एम पटियाली।