{"_id":"6122aede8ebc3e7a274b8624","slug":"fight-in-restaurent-agra-news-agr5047082165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में गाना बंद कराने पर हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में गाना बंद कराने पर हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फतेहाबाद मार्ग स्थित बीप रेस्टोरेंट में शनिवार रात को फिरोजाबाद के तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। तीनों व्यापारियों के पुत्र हैं। आरोप है कि पुलिस के गाना बंद कराने पर कर्मचारियों से उलझ गए। मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। बाद में पुलिस आई। एक कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों का शांति भंग में चालान किया गया।
शनिवार रात को फतेहाबाद मार्ग के कई होटल और रेस्टोरेंट दस बजे के बाद भी खुले हुए थे। पुलिस को शिकायत मिली कि कोरोना गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा है। बीप रेस्टोरेंट में पुलिस पहुंची। यहां पर तेज आवाज में गाना चल रहा था। यहां पर फिरोजाबाद निवासी सम्यक जैन, क्षितिज गुप्ता और अरनव बंसल अपने दोस्तों के साथ आए थे।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों से कहा गया कि रात दस बजे के बाद गाना नहीं चलाएं। सिर्फ खाना खिला सकते हैं। इस पर कर्मचारियों ने साउंड सिस्टम बंद कर दिया। यह बात तीनों दोस्तों को बुरी लग गई। वह कर्मचारियों से उलझ गए। हंगामा करने लगे। बाउंसरों के समझाने पर भी नहीं माने। लाइटें तोड़ दीं। मारपीट भी करने लगे। सूचना पर सिपाही आया तो उससे भी अभद्रता करने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले आए। पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी अमित की तहरीर पर क्षितिज, सम्यक और अरनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों का शांति भंग में चालान किया गया। इस पर रविवार को कलक्ट्रेट से जमानत मिल सकी। तीनों फिरोजाबाद के उद्यमियों के पुत्र हैं।