{"_id":"5dfb373e8ebc3e87dd3c83b1","slug":"fight-in-prakash-puram-food-short-in-marriage-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में कम पड़ गया खाना, टिप्पणी करने पर पड़ोसियों में हुआ हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में कम पड़ गया खाना, टिप्पणी करने पर पड़ोसियों में हुआ हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे
Thu, 19 Dec 2019 02:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश पुरम में शादी में खाना कम पड़ने को लेकर टिप्पणी करने पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पिटाई लगाई। इसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रकाश पुरम निवासी आरिफ पुत्र फकीर मोहम्मद के परिवार में सोमवार को शादी थी। इसमें मोहल्ले के लोग भी आए थे। शादी में कुछ लोग खाना नहीं खा सके। इस पर आरिफ के पड़ोसी जफरू ने टिप्पणी कर दी। तब तो मामला शांत हो गया।
बुधवार को एक बार फिर पड़ोसी आमने सामने आ गए। जफरू पक्ष ने आरिफ पक्ष से खाना कम पड़ने को लेकर टिप्पणी कर दी। इस बात पर कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि जफरू, सद्दाम, शाहरुख, असलम, लतीफ, शाहिद, निजाम और रुखसाना सहित सात-आठ लोग घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरिफ पक्ष के जाकिर का पैर तोड़ दिया।
इसके अलावा शमशाद, फिरोज, शबनम के चोट आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सद्दाम, शाहिद, असलम, लतीफ और शाहरुख को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा शमशाद, फिरोज, शबनम के चोट आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सद्दाम, शाहिद, असलम, लतीफ और शाहरुख को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।