फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight broke out between audience members and staff at cinema hall in Agra during screening of film Border 2

Agra News: बाॅर्डर-2 पर मचा गदर, दर्शकों और कर्मचारियों में जमकर चले लाठी-डंडे; सिनेमा हाॅल में मच गई अफरातफरी

Mon, 09 Feb 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 11:51 PM IST
सार

आगरा के सिनेमा हाॅल में बाॅर्डर-2 फिल्म के दाैरान दर्शन और कर्मचारी भिड़ गए। मारपीट होने के साथ जमकर लाठी-डंडे चले। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
fight broke out between audience members and staff at cinema hall in Agra during screening of film Border 2
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के श्री सिनेमा में बाॅर्डर-2 फिल्म देखने के दाैरान डीसी का टिकट लेकर सिल्वर क्लास की सीट पर बैठने पर कर्मचारी और दर्शक आमने-सामने आ गए। गाली-गलाैज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इससे सिनेमा हाॅल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के भीम नगर निवासी मुन्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 5 फरवरी को उनके बेटे अशद और सैफ श्री सिनेमा में बाॅर्डर-2 फिल्म का रात 10 बजे का शो देखने गए थे। इंटरवल के दौरान कर्मचारी आ गए और दूसरी सीट पर बैठने के लिए कहा। बेटों ने मना करते हुए कहा कि उनके पास टिकट है। सीट से क्यों उठें। इससे आक्रोशित होकर मैनेजर रामबाबू सहित अन्य कर्मचारियों ने लोहे की सरिया और डंडे से पिटाई कर दी। हमले में एक बेटे का हाथ टूट गया। पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं श्री सिनेमा के मैनेजर रामबाबू ने भी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि छह युवकों ने 50 रुपये का डीसी क्लास का टिकट लिया था मगर कुछ समय बाद वे 100 रुपये के टिकट वाले सिल्वर क्लास में आकर बैठ गए। वहां बैठीं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने लगे। कर्मचारी ने मना किया तो वे गाली-गलौज करने लगे और गेटकीपर को पीटना शुरू कर दिया। इससे सिनेमा हाॅल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट घायल तीन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed