फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight between SP leaders and accountants in Tehsil

तहसील में सपा नेताओं और लेखपालों के बीच मारपीट

Fri, 26 Mar 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Fight between SP leaders and accountants in Tehsil
भोगांव में लेखपालों से मारपीट करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
भोगांव। मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने को लेकर शुक्रवार को तहसील में जमकर हंगामा हुआ। सपा नेताओं और लेखपालों के बीच जमकर मारपीट हुई। सपा नेत्री समेत दो महिलाएं और दो युवकों को एसडीएम ने पुलिस हिरासत में भिजवाया है। लेखपालों ने एसडीएम से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। लेखपाल संघ केे महामंत्री सहित तीन लेखपालों के चोटें आई हैं। लेखपालों ने सरकारी कागज फाड़ने, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगला टांकन निवासी संतोष कुमार शाम चार बजे अपनी पत्नी नीता देवी के साथ राजस्व निरीक्षक के कक्ष में क्षेत्रीय लेखपाल नवनीत कुमार मौर्या के पास पहुंचे। दोनों पति पत्नी ने लेखपाल से मतदाता सूची में कई दिनों से भागदौड़ के बाद भी नाम संशोधन नहीं करने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। दंपती ने नाम संशोधन का प्रार्थना पत्र मांगा। लेखपाल ने देने से मनाकर दिया तो लेखपाल और दंपती में नोंकझोक होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

इससे तहसील में अफरा-तफरी मच गई। लेखपाल संघ के अवध विहारी, ब्रह्मानंद, ब्रजेश कुमार, अलका देवी भी वहां पहुंच गए। लेखपालों में आक्रोश फैल गया। इसी बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुचेता शाक्य भी वहां पहुंच गई। आरोप है कि वह भी लेखपालों से भिड़ गईं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व सचिव प्रदीप सक्सेना के साथ लेखपाल एसडीएम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी दंपती भी वहां पहुंच गए। एसडीएम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनको शांत कराया। एसडीएम ने सुचेता शाक्य सहित दंपती को तहसील में अराजकता फैलाने, लेखपालों के
सपा नेता के इशारे पर लोगों ने मारपीट की है। गलत काम कराने के लिए दंपती दबाव बना रहे थे। मना करने पर अराजकता फैलाई है। सरकारी कागज फाड़कर तोड़फोड़ की है। तीन लेखपालों के चोटें आई हैं।

प्रदीप सक्सेना, लेखपाल
लेखपालों ने महिला के साथ अभद्रता करके अपमानजनक व्यवहार किया है। तहसील परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनसे सच्चाई सामने आ जाएगी। लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
सुचेता शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
लेखपालों की ओर से दो और नगला टांकन निवासी संतोष कुमार शाक्य द्वारा तहरीर दी गई हैं। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed