{"_id":"62c9b3008dad5775795198d1","slug":"fight-between-sevayat-goswami-and-security-guard-of-shri-banke-bihari-maharaj-temple-for-refusing-to-take-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी महाराज मंदिर में सेवायत और सुरक्षा गार्ड में चले लात-घूंसे, जानें पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी महाराज मंदिर में सेवायत और सुरक्षा गार्ड में चले लात-घूंसे, जानें पूरा मामला
Sun, 10 Jul 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:16 AM IST
सार
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हंगामा हो गया जब मंदिर सेवायत और सुरक्षा गार्ड के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया। इस मामले में गार्ड ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का फोटो खींचने को लेकर मंदिर सेवायत और सुरक्षा गार्ड में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में गार्ड और सेवायत में लात-घूंसे चले। विवाद बढ़ता देख अन्य सेवायतों ने मामले का शांत कराया। इस मामले में मंदिर के गार्ड ने सेवायत गोस्वामी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र ने ठाकुरजी का फोटो व वीडियो बना रहे मंदिर सेवायत को रोक दिया। इसी बात को लेकर सेवायत ने गार्ड के साथ गाली-गलौज कर दी। कुछ देर में दोनों के बीच कहासुनी होते हुए मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों में लात-घूंसे चले। यह देख मंदिर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य सेवायतों ने गार्ड धर्मेंद्र और मंदिर सेवायत गोस्वामी को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
देर शाम सुरक्षा गार्ड ने कोतवाली पहुंचकर सेवायत गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दे दी। गार्ड धर्मेंद्र ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी द्वारा ठाकुर जी का फोटो और वीडियो बनाया जा रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि गार्ड द्वारा सेवायत गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दी गई है। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन को भी अवगत करा दिया गया है।