फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight between north central and west central railway workers in mathura

रेलवे में जोनवादः मथुरा में वेस्ट सेंट्रल रेलवे के लोको पायलट-गार्ड को ट्रेन से उतारा

Wed, 30 Aug 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 30 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
fight between north central and west central railway workers in mathura
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
देश को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीय रेल में अलग-अलग जोन के कर्मियों में टकराव की घटना सामने आ रही हैं। बुधवार को मथुरा में वेस्ट सेंट्रल रेलवे (डब्लूसीआर) के लोको पायलट-गार्ड को नार्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) के लोको पायलट-गार्ड ने ट्रेन से उतार दिया। इस स्थिति में मथुरा से दिल्ली के लिए इस ट्रेन को एनसीआर के लोको पायलट और गार्ड के माध्यम से रवाना किया गया। 
विज्ञापन

 
बताया गया है कि 10 दिन पहले गोरखपुर से बांद्रा मुंबई के लिए ट्रेन लेकर जा रहे एनसीआर के लोको पायलट और गार्ड के साथ भरतपुर में डब्लूसीआर के लोको पायलट और गार्डों ने मारपीट कर दी थी। इसे लेकर एनसीआर के लोको पायलट और गार्ड विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह जब 10:20 बजे प्लेटफार्म चार पर आई कोटा से निजामुद्दीन जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस को मथुरा व आगरा से आए लोको पायलट और गार्डों ने घेर लिया। उन्होंने जनशताब्दी के लोको पायलट मोहम्मद इब्राहिम, सहायक लोको पायलट महेंद्र कुमार मीणा और गार्ड ब्रजमोहन को ट्रेन से उतार लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके स्थान पर मथुरा से लोको पायलट प्रताप सिंह, सहायक लोको पायलट जितेंद्र मित्तल और गार्ड एमके शर्मा ट्रेन लेकर गए। इस दौरान एनसीआएमयू के शाखा मंत्री एनके शर्मा के नेतृत्व में डब्लूसीआर के लोको पायलटों के खिलाफ नारेबाजी की गई। एनके शर्मा ने बताया कि लोको पायलटों में बढ़ते विरोध के चलते इलाहाबाद मुख्यालय से एनसीआर के लोको पायलटों से गाड़ी चलवाने के आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed