फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight between husband and wife seven-month-old innocent girl got burnt

Agra: पति-पत्नी के बीच हुआ ऐसा झगड़ा, झुलस गई सात माह की मासूम; फिर भी दोनों इस जिद पर अड़े

Sun, 01 Sep 2024 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े में सात साल की मासूम बच्ची का चेहरा झुलस गया। दोनों फिर भी रिश्ता तोड़ने की जिद पर अड़े हैं। 
 

विज्ञापन
fight between husband and wife seven-month-old innocent girl got burnt
पति-पत्नी में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पत्नी-पत्नी के झगड़े में 7 माह की मासूम बच्ची का चेहरा झुलस गया। बच्ची को देखने के बजाय दंपती एक-दूसरे पर आरोप लगाते झगड़ रहे हैं। शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। काउंसलर ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बच्ची का हवाला देकर दोनों को समझौते के लिए अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन


काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि 2023 में इनकी शादी हुई थी। दोनों का 7 महीने का बच्चा है। पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। बच्ची की जिंदगी के बारे में सोचने का हवाला देकर समझौता कराने का प्रयास शनिवार को किया गया।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि जब भी पति से कुछ मांगो, झगड़ने लगता है। इसी झगड़े में बेटी का चेहरा झुलस गया लेकिन उसे झगड़े की पड़ी रही। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी ने बेटी का चेहरा झुलसाया है। मुझसे बदला लेने के लिए। मुझे फंसाने के लिए पत्नी हर हथकंडे अपनाती है। इसलिए उसे साथ नहीं रहना है। उधर, परामर्श केंद्र में शनिवार को 102 मामले पहुंचे, जिसने 8 मामलों में समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed